फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gorakhpur Sports College won the match

स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने जीता मैच

Sun, 19 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Sports College won the match
संघर्ष करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व. सरदार जगतजीत सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों के बीच कई रोमांचक मैच खेले गए। शनिवार को पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व सांई सेंटर रायबरेली के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने मैच 2-1 सेटों के अंतर से जीत लिया। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी स्टेडियम में आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत समिति के अध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजक सुरेंद्रजीत सिंह प्रिंसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व सांई सेंटर रायबरेली के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने सांई सेंटर रायबरेली को 2-1 सेटोें के अंतर से पराजित कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मैच एनईआर गोरखपुर व एयरफोर्स दिल्ली के बीच खेला गया। इस मैच को एयरफोर्स की टीम ने 2-1 सेटों के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच सांई सेंटर रायबरेली व सीआरपीफ दिल्ली के बीच खेला गया। मैच को सीआरपीएफ ने 2-0 सेटो के अंतर से जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच डीएलडब्ल्यू बनारस व स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। इस मैच पर डीएलडब्ल्यू ने 2-0 से जीत दर्ज की। पांचवां मैच इंडियन एयरफोर्स व हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने 2-1 सेटों के अंतर से मैच को जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठा मैच स्पोर्टस कालेज गोरखपुर व सीआरपीएफ के बीच खेला गया। जिसमें सीआरपीएफ ने 2-0 सेटों के अंतर से मैच पर विजय हासिल की। इसके पूर्व डीएलडब्ल्यू बनारस व सांई रायबरेली के बीच मैच खेला गया, जिसमें डीएलडब्ल्यू ने 2-0 से मैच जीता। देर रात तक फाइनल मैच खेला गया।


प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आरएस सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक उपेंद्र बहादुर सिंह व सुनील कुमार सिंह ने मैच में निर्णायक रहे। जबकि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कोच बीएल यादव की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर समिति के महामंत्री संतोष सिंह, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व नानपारा सीओ अजय भदौरिया, राजन सिंह, सरदार सरजीत सिंह, विमलेश श्रीवास्तव, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed