फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gonda resident bike riding couple hit by auto, wife dies

Bahraich News: गोंडा निवासी बाइक सवार दंपती को ऑटो ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gonda resident bike riding couple hit by auto, wife dies
मृतक निशा की फाइल फोटो।
बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बुधवार शाम को विशेश्वरगंज के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया। जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं, पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गोंडा जिले की ग्राम पंचायत वीरपुर विसेन के मजरा मीरनगंज निवासी बब्बन सिंह (52) बुधवार को पत्नी निशा सिंह (50) के साथ पयागपुर निवासी रिश्तेदार के घर आए थे। जहां से शाम को बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर विशेश्वरगंज के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ऑटो ने साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची विशेश्वरगंज पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजवाया। जहां से चिकित्सकोंं ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही निशा की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बब्बन सिंह का इलाज ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed