फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girls spoke to complainants, today's police station head

फरियादियों से बोलीं छात्राएं, आज की हम थानाध्यक्ष

Sun, 29 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Girls spoke to complainants, today's police station head
बहराइच शहर में रविवार को कोतवाली नगर में एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं छात्रा उमा सिंह के साथ कार्याल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। घर से विवाद होने के बाद परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने पयागपुर थाने में आई एक महिला थानाध्यक्ष की कुर्सी पर छात्रा को बैठी देख चौंक गई। भाैंचक्के फरियादी को देखकर थानाध्यक्ष बनी छात्रा समझ गई और बोली, मां चौंकिए नहीं। अपनी समस्या बताइए। आज आपकी बेटी थानाध्यक्ष है। कुछ ऐसा ही नजारा पयागपुर थाने का रहा। जिले के पांच थानों पर बेटियों को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत की गई पहल को लोगों ने काफी सराहा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए चलाए गए मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के पांच थानों की कमान एक दिन के लिए छात्राओं के हाथों में सौंपी गई। रविवार की सुबह नगर कोतवाली में बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की 11वीं की छात्रा उमा सिंह को कोतवाल बनाया गया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लिखी कैप पहनाकर स्वागत किया और मनोबल बढ़ाया। छात्रा ने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया और सिपाहियों को गश्त करने के निर्देश दिए। सिपाहियों को निर्देश देने के दौरान एक महिला आई तो छात्रा ने उसे अपने पास बुलाकर समस्या सुनी। बीट सिपाही को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर मामले को देखकर समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

पयागपुर थाने में मामराज बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा तनिष्का सिंह चार्ज लेने के बाद फरियादियों की समस्या सुनने के लिए कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान एक महिला आई। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर छात्रा को देखकर वह चौंक गई। आसपास बैठे पुलिसकर्मियों से पूछा कि बड़े वाले साहब कहां हैं? इस पर थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने मुस्कुराते हुए कहा कि मां आप परेशान न होइए। बेहिचक अपनी समस्या बताइए। आप मुझको अपनी बेटी समझिए। आज दिनभर के लिए थानाध्यक्ष आपकी बेटी ही है। पीड़िता ने अपनी समस्या बताई और छात्रा ने तत्काल सिपाहियों को भेजकर आरोपी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खैरीघाट थाने में रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी तिवारी, नानपारा कोतवाली में राहत जनता इंटर कॉलेज की छात्रा इरा फातिमा व फखरपुर थाने में विजयलक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आंचल एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं। सभी ने थाने की जीडी से लेकर अन्य अभिलेखों व असलहों का निरीक्षण किया। थाने में आने वाले हर फरियादी को न्याय दिलाने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए। एसपी डॉ. विपिन मिश्रा की ओर से शुरू की गई इस पहल की काफी सराहना हो रही है।
बोली छात्राएं, पुलिस की पहल सराहनीय
एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनीं पांचों छात्राएं बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने अपने आप को सौभाग्यशाली बताते हुए कही कि नारी शक्ति मिशन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग की यह पहल सराहनीय है।

छात्राओं का बढ़ेगा मनोबल
नारी शक्ति के अंदर ऊर्जा का संचार व बेहतर कार्य करने की क्षमता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पांच छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाकर उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ पुलिसिंग को समझाने का प्रयास भी किया गया।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed