फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girlfriend called and after some time her body was found on the roadside.

Bahraich News: प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, कुछ देर बाद सड़क किनारे मिला शव

Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend called and after some time her body was found on the roadside.
राजू। (फाइल फोटो)
बहराइच/हुजूरपुर। एक युवक देर रात किसी युवती का फोन आने के बाद उससे बात करते हुए घर से बाहर निकला, लेकिन कुछ देर बाद वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रानीपुर के हरदुवा गांव निवासी राजू (25) बुधवार रात अपने घर पर था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी युवती का कॉल आया। परिजनों के मुताबिक वह काफी देर तक फोन पर बात करता रहा और इसके बाद परिजनों से जल्दी आने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात तक उसके न लौटने से परिवार के लोग चिंतित हो गए।
विज्ञापन



इसी बीच निजामपुरवा के पास सड़क किनारे उसके लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। गंभीर रूप से घायल राजू को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाई ननके ने आरोप लगाया है कि राजू का प्रेम प्रसंग क्षेत्र के एक युवती से चल रहा था, युवती के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके चलते पूर्व में राजू को धमकी दी गई थी। प्रेम प्रसंग से नाखुश युवती के परिजनों ने राजू को सुनसान स्थान पर बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या की व शव सड़क किनारे फेंक दिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी।


---------
फोन को भी तोड़कर फेंका
भाई ननके का कहना है कि राजू टेंट हाउस का काम करता था। हमलावरों ने हत्या करने के बाद राजू के फोन को भी तोड़ दिया है। इसके चलते उसने किससे फोन पर बात की, पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed