{"_id":"67759baa8e32d9741c00211f","slug":"girl-gets-electrocuted-while-installing-blower-dies-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124768-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ब्लोअर लगाते समय करंट की चपेट में आई युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ब्लोअर लगाते समय करंट की चपेट में आई युवती, मौत
Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक निवासी एक युवती बुधवार की सुबह नहाने के लिए ब्लोअर लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिजनों ने सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार को जरवलरोड थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी अनन्या गुप्ता (18) ब्लोअर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। युवती को करंट लगने से छटपटाता देख परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद की और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बृज प्रसाद ने बताया कि जानकारी नहीं है, जानकारी करवाई जा रही है।