फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl and five people injured in leopard attack

Bahraich News: तेंदुओं के हमले में बालिका और पांच लोग जख्मी

Fri, 07 Feb 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl and five people injured in leopard attack
निशानगाड़ा रेंज के भट्टाबरगदहा  से निकलकर ग्रामीण पर हमला करता तेंदुआ। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। जंगली जानवरों के हमले कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार की शाम व बृहस्पतिवार की सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में अलग-अलग जगहों पर दो तेंदुओं ने हमलाकर पांच ग्रामीण और एक बालिका को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम पंचायत भट्ठा बरगदहा में बृहस्पतिवार की सुबह तेंदुए ने खेत जा रहे ग्रामीण रमाकांत (35) पर हमला कर दिया। रमाकांत के चीखने पर उन्हें छोड़ कर तेंदुआ संदीप (24) के घर में घुस गया और उनपर हमला कर दिया। संदीप के शोर मचाने पर पड़ोसी शत्रुघन के घर घुस गया। इससे गांव में चीख पुकार मच गई और ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान घर से निकले तेंदुए को जब लोगों ने भगाना चाहा तो उसने अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में शंकर दयाल (58), वीरेंद्र (45) व लालता (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी और घायलों को पीएचसी सुजौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान रमाकांत व शंकर दयाल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज में रजनवा गांव निवासी जानू (11) बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। बालिका के चिल्लाने पर उसके परिजन व अन्य ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। जिसके बाद तेंदुआ जानू को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल बालिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया।


पिंजरे के साथ लगवाई जा रहीं लाइटेंं
हमले की सूचना मिलते ही मौके पर वन टीम भेजी गई थी। वन टीम ग्रामीणों को बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही कॉम्बिंग की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा और प्रकाश के लिए लाइट लगवाई जा रही है।
बी. शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed