फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Giant python reached the population, panic

आबादी में पहुंचा विशालकाय अजगर, दहशत

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Giant python reached the population, panic
मोतीपुर रेंज के सिंचाई कालोनी में निकले अजगर को पकड़ते वनकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर आबादी में पहुंच गया। अजगर को देख लोगों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सिंचाई कालोनी मोतीपुर जंगल से सटा हुआ है। जंगल से कालोनी की दूरी महत 100 मीटर के आसपास है। शनिवार रात नौ बजे के आसपास झाड़ियों से निकलकर अजगर कॉलोनी निवासी अन्नू यादव के मकान के निकट निकला। अन्नू ने बताया कि वह सड़क पार कर घर जा रहे थे। तभी अजगर देखा।
विज्ञापन

अन्नू ने अजगर निकलने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य, वन दरोगा राजाराम, वाचर अवधेश कुमार और रामगोपाल मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे बोरे में भरकर मोतीपुर रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर लगभग 10 फुट लंबा और 30 किलो वजन का था। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अजगर आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed