फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Giant crocodile enters house

Bahraich News: घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

Thu, 16 Oct 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 16 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Giant crocodile enters house
रामनगर गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ।    - स्रोत : विभाग
बिछिया। धौरहरा रेंज के मंझरा रामनगर गांव निवासी शंभू के घर में बुधवार दोपहर अचानक एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोग दहशत में आ गए। कतर्नियाघाट रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू में किया।
विज्ञापन


वन दरोगा अवनीश कुमार और अरविंद गौतम ने वन रक्षक अब्दुल सलाम, वाचर शिवकुमार, अवधेश कुमार रावत, अमरजीत, कामता प्रसाद और छोटे के साथ गांव पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। टीम ने रस्सी का मजबूत फंदा बनाकर मगरमच्छ के जबड़े में लगाया और उसे घर से बाहर निकाला। इसके बाद फंदा खोलकर हांका लगाते हुए पास के तालाब की ओर भगा दिया। मगरमच्छ के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed