फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ghagra's water level get static

घाघरा का जलस्तर थमा, 10 बीघा खेत समाहित

Mon, 20 Jul 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 20 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे पहुंचकर स्थिर हो गया है लेकिन महसी तहसील क्षेत्र में खेती योग्य जमीन में नदी कटान तेज कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को 10 बीघा खेत नदी में समा गया। ग्रामीणों में दहशत है।

तराई में वर्षा का क्रम थम गया है लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर वर्षा हो रही है। जिसके चलते घाघरा उफनाई हुई है। सोमवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.926 मीटर मापा गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जलायोग संस्था घाघराघाट के मापक जगदीश का कहना है कि नदी का पानी स्थिर है लेकिन फिर से जलस्तर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

उधर, महसी तहसील क्षेत्र में चुरईपुरवा और बांसगढ़ी गांव के निकट नदी खेती योग्य जमीन में कटान कर रही है।

भगोले, दुजई, महावीर, भगवाने समेत पांच ग्रामीणों की खेती योग्य 10 बीघा जमीन भोर से अब तक कटान में समाहित हुई है। लेकिन राहत व बचाव के उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सीपी तिवारी का कहना है कि जलस्तर में कमी आई है। मामूली कटान हो रही है। क्षेत्रीय राजस्वकर्मी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed