{"_id":"5d640d498ebc3e01431becbd","slug":"ghaghra-reached-near-adampur-revli-embankment-bahraich-news-lko478171198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर रेवली तटबंध के पास पहुंची घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर रेवली तटबंध के पास पहुंची घाघरा
विज्ञापन
जरवल के आदमपुर रेलवी तटबंध पास कटान कर रही घाघरा नदी।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। घाघरा नदी आदमपुर रेवली तटबंध के निकट पहुंच गई है। नदी तटबंध से महज चार मीटर की दूरी पर बह रही है, जिससे कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंता को कटान रोकने के निर्देश दिए।
कैसरगंज तहसील के जरवल विकास खंड में स्थित घाघरा नदी की लहरें आदमपुर रेवली तटबंध के निकट पहुंचने को बेताब हैं। घाघरा नदी आदमपुर रेवली तटबंध से मात्र चार मीटर दूरी पर बह रही है। घाघरा आदमपुर रेवली तटबंध पहुंच कर नासिरगंज के झाउपुरवा के पास घाघरा नदी कटान कर तटबंध की करीब पहुंच गयी है।
तटबंध से घाघरा नदी की दूरी मात्र चार मीटर बची है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पिछले 24 घंटे में नदी की लहरों से महज तीन मीटर जमीन कटकर घाघरा नदी में समा चुकी है। ग्राम प्रधान वेदप्रकाश ने घाघरा नदी के कटान की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने पहुंचकर घाघरा नदी की कटान रोकने के लिए पेड़ों की डाले, सीमेंट की बोरियां और ईंट पत्थरों के टुकड़े डालकर कटान रोकने का काम शुरू कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने भी कटान स्थल का जायजा लिया।
सहकारिता मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को तटबंध की सुरक्षा और कटान रोकने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि हर हाल में कटान रोकिए। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव वर्मा, सुबोध वर्मा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पवन वर्मा, प्रदीप जायसवाल, नायब तहसीलदार विनीत सिंह, राजस्व निरीक्षक हरगोविंद, लेखपाल शिवकुमार मौजूद रहे।