फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gas agency manager,s shot dead

गैस एजेंसी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Tue, 30 Jul 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gas agency manager,s shot dead
रिसिया थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या के बाद जांच करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। रिसिया में स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी का मैनेजर मंगलवार को दोपहर बाद एजेंसी का कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान कस्बे में एक मिल के पास पीछे से आए बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। मैनेजर के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बदमाश ढाई लाख रुपये लूटकर भाग गए। घायल मैनेजर ने अस्पताल में इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया। एसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े हुई वारदात से कस्बे में दहशत फैल गई। इस मामले में बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नौवागढ़ी मोहल्ला निवासी शशिकांत सिंह (42) पुत्र बलराम सिंह रिसिया में स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वह एजेंसी के लगभग ढाई लाख रुपये बैग में रखकर बैंक के लिए बाइक से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार मैनेजर शशिकांत जब रिसिया कस्बे में मिल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से लाल व काली बाइक पर सवार आए चार बदमाशों ने असलहे लहराते हुए मैनेजर को रोक लिया और नकदी भरा बैग छीनने लगे। मैनेजर के विरोध करने व शोर मचाने पर नकाबपोश बदमाशों ने उन पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश नकदी भरा बैग लेकर भाग गए।
फायरिंग व चीख की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश असलहे लहराते हुए जा चुके थे। लहूलुहान मैनेजर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया पहुंचाया गया, यहां पर इलाज शुरू होते ही शशिकांत ने दम तोड़ दिया। चिकित्साधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने मौत की पुष्टि की।
वारदात की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद बैंक पहुंचकर स्थिति देखी। एसपी ने बताया कि एजेंसी मालिक राजेश कुमार जायसवाल की तहरीर पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एजेंसी मैनेजर की हत्या और लूट के मामले में फरार बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। शीघ्र ही लूट और हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed