{"_id":"5d1794298ebc3e3c81678bee","slug":"gang-rape-bahraich-news-lko4679637170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचेहरी से घर लौट रही विवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचेहरी से घर लौट रही विवाहिता से गैंगरेप
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी कचेहरी से घर लौट रही एक विवाहिता के साथ भग्गड़वा टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे ले जाकर तीन लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सात दिन बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता दीवानी कचेहरी में 22 जून को काम से आई थी। देर शाम वह बस से घर वापस लौट रही थी। तभी उसे बांसगांव निवासी राजन सिंह मिल गया जिसने बाइक से उसे गांव तक छोड़ने की बात कही।
महिला का कहना है कि अंधेरा होने पर उसे वह भग्गड़वा बाजार में टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे ले गया। वहां उसके साथ ही राम बहादुर यादव व कुंवर बहादुर ने मिलकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।