{"_id":"689501ac34dacb258a00d474","slug":"from-today-sisters-will-travel-free-in-ordinary-and-ac-buses-bahraich-news-c-98-1-slko1007-134880-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज से साधारण व एसी बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज से साधारण व एसी बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें
Fri, 08 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने इस बार साधारण बसों के साथ-साथ एसी रोडवेज बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। रुपईडीहा रोडवेज बस अड्डे से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यह योजना 8 अगस्त की सुबह छह बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
रक्षाबंधन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए छोटी दूरी के लिए जहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, वहीं लंबी दूरी के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही रोडवेज स्टाफ के लिए ड्यूटी रोस्टर भी तैयार कर दिया गया है, ताकि महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
आरएम बहराइच ज्ञानचंद्र ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि महिलाएं आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
पूर्वांचल के लिए अलग प्लान, चलेंगी अतिरिक्त बसें
रुपईडीहा डिपो के एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि पूर्वांचल की ओर जाने वाली महिलाओं की संख्या को देखते हुए वहां के लिए विशेष अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए बसों का पर्याप्त इंतजाम कर लिया गया है। अधिकारी व पर्यवेक्षकों की टीम को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रोडवेज कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन
रोडवेज प्रशासन ने त्योहारी सीजन में बेहतर सेवाएं देने वाले चालक और परिचालकों को इनाम देने की भी घोषणा की है। 1800 किमी तक बस चलाने वालों को 1200 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दूरी तय करने पर 55 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।