फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four thousand cheated in the name of reducing meter reading

Bahraich News: मीटर रीडिंग कम करने के नाम पर ठग लिए चार हजार

Tue, 25 Apr 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four thousand cheated in the name of reducing meter reading
मटेरा (बहराइच)। खुद को बिजली विभाग का बता कर मीटर रीडिंग कम करवाने के नाम पर चार हजार रुपये एेंठने का मामला सामने आया है। पैसे लेने और बिजली मीटर तोड़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसूद नगर बस्थनवा निवासी सालिकराम ने एसडीओ नानपारा को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि बीते रविवार खुद को लाइनमैन बता कर आए व्यक्ति ने विद्युत मीटर की जांच कर बताया कि बिल बहुत ज्यादा आ गया है। उसने मीटर ठीक करने के नाम पर 5,000 हजार रुपए की मांग की। मान मनौव्वल के बाद वह 4,000 हजार रुपए पर मान गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके घर पर लगा मीटर तोड़ दिया और पैसे लेकर नए मीटर का झांसा देकर चला गया। बाद में पता चला कि आरोपी बिजली विभाग का नहीं है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी द्वारा पैसे लेने का वीडियो भी एसडीओ को दे दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed