{"_id":"5db08b4f8ebc3e93a9533dc9","slug":"four-smugglers-arrested-on-nepal-border-bahraich-news-lko488600814","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। एसएसबी जवानों ने अब्दुल्लागंज के जंगली रास्तों से नेपाल भेजे जा रहे 167 बकरे बरामद किये हैं। मौके से दो बाइकों के साथ चार तस्कर भी गिरफ्तार किये गए हैं।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के बार्डर आउटपोस्ट शिवपुरा चौकी के जवान बुधवार को अब्दुल्लागंज रेंज के जंगली रास्तों पर गश्त कर रहे थे। तभी जंगल में बकरों की खेप लेकर कुछ लोग जाते नजर आए। जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो बकरे लेकर जा रहे लोग भागने लगे।
एसएसबी के कमांडेंट बिपेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल के बांके जिला के साईंगांव निवासी वसीम व नसरुद्दीन, रुपईडीहा के रंजीतबोझा निवासी मोहयुद्दीन व अमरीउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो बाइक के साथ ही 167 बकरे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक व बकरों की कीमत 13.86 लाख रुपये है। माल जब्त करके चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।