फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four scorched by fire, the ashes of three home

आग से चार झुलसे, तीस घर हुए राख

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four scorched by fire, the ashes of three home
बेलरी गांव में मंगलवार शाम लगी आग से तीस घर जल कर राख हो गए। - फोटो : अमर उजाला
बेलरी गांव में मंगलवार शाम लगी आग से तीस घर जल कर राख हो गए। इस दौरान गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में आए चार नेपाली मेहमान भी झुलस गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर लगभग दो घंटे बाद दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंच सका।
विज्ञापन


बेलरी गांव में मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंगलवार शाम तीन बजे अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते व आग को काबू करते आग की लपटों ने दीपक, रामलखन, पटेश्वर, नान्हू, चुन्नीलाल, कुंवारे, सुरेश, मनोज, झलारी, दिनेश, अमेरिका, लालजी, रामचंदर, रामकुमार, स्वामी दयाल, लक्ष्मनप्रसाद, श्याम लाल, मुन्नीलाल, सहजराम, रामसनेही, दिनेश, शिव प्रसाद, साबितराम, धुनधुन, रामकिशुन, प्रदीप, सुक्खा, सुंदर, रामकली व कैलाशा के घर का जला कर राख कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव में आई नेपाल के खालेपुरवा निवासिनी नीलम(50) पत्नी फेरन, नेपाल के फुलटकरा निवासिनी प्रेमी (55) पत्नी सुखई व गांव की रामरानी पत्नी अमेरिका व सीताराम पुत्र अमेरिका आग की लपटों से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां कोई लाभ न होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


इस अगिभनकांड में करीब दस लाख रुपये के संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अगिभनकांड की सूचना फायर ब्रिगेड को तत्काल दी गई थी। लेकिन दमकल कर्मी दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे जिससे नुकसान ज्यादा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed