{"_id":"67bccb7e0253592abf0ec303","slug":"four-including-brother-in-law-and-brother-in-law-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127191-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में जीजा-साले सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में जीजा-साले सहित चार की मौत
Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे हुए हादसों में जीजा-साले सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर स्थित घिसियौना नहर में सोमवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों के शव उतराते मिले। वहीं बाइक नहर में पड़ी थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के पास से हेलमेट बरामद नहीं हुआ है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग पर घिसियौना चौराहे के पास से नहर निकली हुई है। सोमवार सुबह छह बजे लोगों ने नहर में दो शव व बाइक देखी तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान हुजूरपुर गुलहरिया गाजीपुर निवासी इंद्र कुमार (24) और उनके साले देहात कोतवाली के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी रामानन्द (28) के रूप में हुई। मृतक इंद्र कुमार के भाई सुनील ने बताया कि इंद्र बुआ के लड़के सुभाष की बाइक लेकर रविवार को दूसरे भाई प्रदीप के साले रामानन्द के घर हरिहरपुर गए थे। इसके बाद दोनों जीजा-साले गोंडा स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गए और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे और सात दिन पहले ही घर आए थे। चार भाइयों में सबसे छोटे थे, एक बहन भी है। वहीं, रामानंद दो भाई थे, मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते थे। मौत से पिता बृजलाल, पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- वर्जन-- -- -- --
मृतक युवकों के परिजनों ने दोनों के शादी समारोह में शामिल होने की जानकारी दी है। फिलहाल पंचनामा की कार्रवाई की तहरीर दी है। बाइक अनियंत्रित होने से नहर में गिरने के कारण मौत हुई है।
- अनिल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष हुजूरपुर
-- -- -- -- -इनसेट-- -- -- -- -- -- -
- बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
कोतवाली नानपारा के शंकर इंटर काॅलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले फुलवरिया निवासी बाइक सवार छात्र सोहेल खान (17), अपने साथी मोहम्मद वाहिद (17) के साथ सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने नवाबगंज थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गए थे। परीक्षा देकर घर लौटते समय नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर रिक्खी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से वे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्रों को मेडिकल कॉलेज लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सोहेल की मौत हो गई। वाहिद की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर टेडवा महंत गांव के पास रविवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की तलाशी में ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है। मृतक काले रंग की शर्ट व जींस पहनी थी। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।