फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four corona including two soldiers of Kotwali infected

कोतवाली के दो सिपाही समेत चार कोरोना संक्रमित

Thu, 16 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Four corona including two soldiers of Kotwali infected
बहराइच। जिले में नगर कोतवाली के दो सिपाही समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं संक्रमित मिले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों को सोमवार को सीने में दर्द व सांस फूलने की शिकायत हुई थी। सिपाहियों की ओर से प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने तत्काल दोनों सिपाहियों को सोमवार की रात ही मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा था। स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था। बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में दोनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं शहर के हनुमानपुरी कॉलोनी और रायपुरराजा मोहल्ले में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह दोनों ही हॉटस्पॉट इलाके के हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से आई रिपोर्ट में कोतवाली नगर में तैनात दो पुलिसकर्मी तथा शहर के दो अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली को कराया गया सैनिटाइज
कोतवाली नगर में तैनात दो सिपाहियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर अन्य स्टाफ भी दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि दो सिपाहियों के संक्रमित मिलने पर गुरुवार को कोतवाली को सैनिटाइज कराया गया। कोतवाली के हवालात, मेस, बैरक, मुख्य द्वार, बैठक समेत सभी परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed