फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four cash caught on the first day of LLB exam

एलएलबी परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए चार नक

Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four cash caught on the first day of LLB exam
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं। नगर के संजीवनी विधि कॉलेज के एलएलबी के सभी सेमेस्टरों की परीक्षा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हो रही हैं। परीक्षा के पहले ही दिन संजीवनी महाविद्यालय के चार छात्रों को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया। यह जानकारी महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में एलएलबी के विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 911 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराया जा रहा है। प्रथम पाली में एलएलबी के चार छात्राओं को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। उनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई है। द्वितीय पाली में बीकॉम, एलएलबी व बीबीए की परीक्षाएं आयोजित हुई। द्वितीय पाली में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed