फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested for youth's murder; juvenile offender also apprehended.

Bahraich News: युवक की हत्या में चार गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा

Thu, 27 Aug 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for youth's murder; juvenile offender also apprehended.
बहराइच। ग्राम रेड़ालाल में रास्ते के पुराने विवाद में युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


ग्राम रेड़ालाल में मंगलवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर नंद कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बीचबचाव करने पहुंची उनकी पत्नी मीरा देवी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया था। गंभीर चोट लगने से नंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि काजी हाउस पुरवा मोड़ के पास से आरोपी विश्राम को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई। विश्राम से मिली जानकारी के आधार पर रसूलपुर मोड़ पुलिया के पास से मंजीत, रामकुमार और भदई को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed