फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested for planning robbery

Bahraich News: लूट की योजना बना रहे चार गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for planning robbery
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर लूट की योजना बना रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियोंं के पास से चोरी के उपकरण के साथ रिवाल्वर, चार कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी कार मिली है।
विज्ञापन



कोतवाल नगर राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना पर उपनिरीक्षक रवि कुमार यादव, अजेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, भवानी फेर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, सिपाही अजीत कुमार वर्मा ने झिंगहाघाट के पास दबिश देकर कार सवार संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके पास से एक रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद हुआ। कार की नंबर प्लेट फर्जी मिली। गहनता से कार की जांच में लोहे का सरिया, पेचकस, प्लास व डंडा भी बरामद हुआ। चोरों की पहचान हरदोई जिले के फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राहुल त्रिवेदी, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एकता नगर निवासी हर्षित प्रताप सिंह, बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के नदऊपारा निवाासी हर्षित व लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज निवासी राज सोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। चारों पर लखनऊ के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed