फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Forest workers searching for sugarcane in search of leopard

तेंदुए की तलाश में गन्ने की खाक छान रहे वनकर्मी

Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Forest workers searching for sugarcane in search of leopard
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के कतर्निया गांव में तीन दिन से दो तेंदुए गन्ने के खेत में विचरण कर रहे हैं। दो दिन पूर्व एक तेंदुए ने छात्र पर हमला कर दिया था। इसके बाद लगातार गांव में विचरण कर रहा है। इसको देखते हुए वनकर्मियों की टीम निरंतर गश्त कर रही है। लेकिन सोमवार को तेंदुआ गांव में नहीं दिखा। हालांकि वनकर्मी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत कतर्नियापुरवा के मजरा टांड़पुरवा जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी बीपीईएस के छात्र बालकराम पर दो दिन पहले तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दो तेंदुए गांव के आसपास निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। रविवार को भी दोनों तेंदुए गांव में दिखे।
विज्ञापन

इस पर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य, वन दरोगा टीपीएन सिंह समेत अन्य कर्मचारी गन्ने के खेत में गश्त करने के लिए पहुंचे। गन्ने के खेत में भी जायजा लिया। लेकिन दोनों तेंदुए नहीं दिखे। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि निरंतर खेतों के आसपास गश्त करवाई जा रही है। तेंदुए सोमवार को नहीं दिखे हैं। पुन: गांव में तेंदुआ के आने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजड़ा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed