{"_id":"5f36c5418ebc3e61e34d651e","slug":"follow-the-rules-of-corona-prevention-effectively-bahraich-news-lko535200824","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम को प्रभावी तरीके से कराएं नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम को प्रभावी तरीके से कराएं नियमों का पालन
विज्ञापन
बहराइच। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग राकेश कुमार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कोविड अस्पताल समेत अन्य स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों का पालन प्रभावी तरीके से कराया जाए।
नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने जिला चिकित्सालय में स्थापित कोविड हॉस्पिटल एल-2 के निरीक्षण के दौरान डॉ. ओपी पांडेय से की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। नानपारा तहसील में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसील आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य रूप से जांच की जाय तथा बिना मास्क लगाये प्रवेश करने वालों पर अर्थदंड भी लगाया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संक्रमण से बचाव के लिए नियमित साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए।
बाबागंज कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप सुरक्षात्मक प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराने के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम नानपारा रामआसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जेबी यादव, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, तहसीलदार दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।