फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water filled in 65 villages

65 गांवों मेें भरा बाढ़ का पानी

Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in 65 villages
महसी के पंडितपुरवा में बाढ़ के पानी से घिरे मकान। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर महसी में कम होने लगा है। 24 घंटे के अंदर घाघरा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ के चलते तहसील क्षेत्र के करीब 65 गांवों में पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त है। लोग पानी घरों में भरा होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हो गया है। लेकिन अभी भी 65 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। महसी तहसील के तारापुरवा, बौंडी, अहिरनपुरवा, पंडितपुरवा, लोनियनपुरवा, रानीबाग, घेरहरा नकदिलपुर, सिलौटा, नगेश्वरपुरवा, गोलागंज, कायमपुर, जरमापुर, भौंरी, अंगरौरा, दुबहा, चुरईपुरवा, चमरही, लोधनपुरवा, रामदहिनपुरवा समेत 65 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त है।
विज्ञापन

ग्रामीण पानी के बीच गुजर-बसर कर रहे हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। लगभग 30 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। नाव लगाकर एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। लेकिन ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कत खाना बनाने की है। लंच पैकेट भी नहीं वितरित किए जा रहे हैं। इस मामले में उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी का कहना है कि बाढ़ से बचाव के पूरी कोशिश की जा रही है। गांवों से पानी निकल रहा है। जिन गांवों में पानी भरा है। वहां के ग्रामीणों को एनडीआरएफ के जवान बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर एक नजर में-
खतरे का निशान 112.50 सेंटीमीटर है।
वर्तमान जलस्तर- 112.350 सेंटीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed