{"_id":"5f3576978ebc3e3cb85a7f33","slug":"flood-water-enters-in-70-villages-bahraich-news-lko5350500144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से पंचायत कार्यालय, संपर्क मार्ग डूबे, 70 मजरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से पंचायत कार्यालय, संपर्क मार्ग डूबे, 70 मजरों में भरा पानी
विज्ञापन
महसी/जरवल (बहराइच)। तहसील क्षेत्र महसी में पंचायत भवन व संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। संपर्क मार्ग पर पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि नदी का जलस्तर 24 घंटे में तीन सेंटीमीटर घटा है लेकिन खतरे के निशान से अभी भी 29 सेंटीमीटर ऊपर है। गांव व संपर्क मार्गों पर पानी बहने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
महसी के 70 मजरे पानी से घिरे हुए हैं। जरवल में सरयू एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से एक मीटर छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। महसी में एनडीआरएफ के जवान ग्रामीणों को बाढ़ के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। चारों तरफ हाहाकार मची हुई है।
महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका थम नहीं रही है। सरयू नदी का जलस्तर उफनाने के बाद पानी गांवों में भर गया है। तहसील क्षेत्र की 70 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को भी पानी भरा है। इससे बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। बौंडी व तारापुरवा समेत 16 संपर्क मार्गों पर पानी भरा हुआ है। लोग किसी तरह पानी के बीच से निकल रहे हैं। बाढ़ का पानी बौंडी स्थित पंचायत भवन में भर गया है। पानी भरने से पंचायत भवन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं संपर्क मार्गों पर पानी भरने से बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ टीम नाव से निकाल रही है। ग्रामीणों को एनडीआरएफ के जवान नाव से तटबंध पर पहुंचा रहे हैं। गांवों में घरों के अंदर पानी भरने से ग्रामीणों के आगे पेयजल व भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। बुधवार को महसी में सरयू नदी का जलस्तर 32 सेंटीमीटर ऊपर था। गुरुवार दोपहर तक नदी स्थिर थी लेकिन दोपहर में नदी तीन सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई।
महसी के घूरदेवी पर नदी का जलस्तर 112.460 सेंटीमीटर पहुंच गया है। नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। उधर जरवल विकास खंड के घाघराघाट में नदी खतरे के निशान से एक मीटर छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एडीएम ने बताया कि दोनों तहसील क्षेत्रों में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी पर नजर रखी जा रही है। महसी में नाव से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।