फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five will celebrate Deepawali, will read Sunderkand

पांच को मनाएंगे दीपावली, होगा सुंदरकांड का पाठ

Tue, 28 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five will celebrate Deepawali, will read Sunderkand
बहराइच। शहर के माधवपुरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद विभाग योजना की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन के दौरान सुदरकांड व शाम को घरों में दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दूबे ने की। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि कई वर्षों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के भव्य निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को मंदिर निर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री की ओर से भूमि पूजन किया जायेगा। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि इस दौरान पांच अगस्त को समस्त हिंदू समाज 11 से 12 बजे तक मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को सभी अपने घरों पर दीपक जलाकर दीपावली का उत्सव मनायेंगे। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि 2 से 4 अगस्त को संगठन के कार्यकर्ता, मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी की बहने अपने-अपने क्षेत्रों में टोली बनाकर कोराना योद्धाओं को राखी बांधकर उनका सममान करेंगी। 9 से 16 अगस्त तक विहिप के स्थापना दिवस के मौके पर शहर के ग्रामीण इलाकों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अंशुमान यज्ञसैनी को जिला मंत्री, निर्मला सिंह व संदीप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रेखा श्रीवास्तव को जिला मातृशक्ति संयोजिका, राजीव श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, ध्रुव कुमार पांडेय को नगर मंत्री, प्रशांत कुमार को प्रखंड संयोजक रिसिया, हरिशचंद्र जायसवाल को प्रखंड अध्यक्ष चित्तौरा, रामगोपाल को अध्यक्ष बलहा के पद मनोनीत किया गया। इस मौके पर राधारमण यज्ञसैनी, शशी भूषण त्रिपाठी, सोनल त्रिपाठी, सदाशंकर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश पांडेय, तिलकराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed