{"_id":"68321d93b7dab4df5d013f8b","slug":"five-thatched-houses-were-burnt-in-the-fire-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131145-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग से पांच फूस के घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग से पांच फूस के घर जले
Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। शिवपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकिया में शनिवार सुबह फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और अपनी जद में चार और फूस के घरों को ले लिया। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।
ग्राम पंचायत ढकिया निवासी बहोरीलाल के फूस के घर में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से उठती आग की लपटें देख ग्रामीणोंं ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी जुग्गीलाल, राधेश्याम, हीरालाल व मुंशीलाल के फूस के घर भी इसकी चपेट में आ गए। एक साथ पांच घरों में धधकती आग देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग से पांचों घर गृहस्थी के सामान सहित जलकर राख हो गए। वहीं बहोरीलाल की भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने की सूचना पर राजस्व निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश निगम मौके पर पहुंचे और जांच की। राजस्व निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी।