फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   five poll fell down

वाहन में फंसकर पांच बिजली के खंभे गिरे, आवागमन प्रभावित

Wed, 02 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
five poll fell down
बाबागंज (बहराइच)। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत पंडितपुरवा से विशुनापुर गांव तक विद्युतीकरण किया गया था। बिजली के खंभे जगह-जगह लगाकर तार खींच दिए गए। लेकिन ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की गई। जिसके कारण वाहन ने एक खंभे को टक्कर मारी। देखते ही देखते पांच खंभे गिर गए। जिससे एक मार्ग पर आवागमन रुक गया। वहीं इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र के बाबागंज में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण दो माह पूर्व किया गया था। इसके बाद तारों को खींचा गया। लेकिन इन तारों को खुला नीचा छोड़ दिया गया। जिससे दो दिन पूर्व किसी वाहन में फंसकर विद्युत लाइन के कई खंभे टूट गए हैं।
विज्ञापन

बैजू पंडितपुरवा से होते हुए बिशुनापुर गांव तक 11 हजार एचटी लाइन के खंभे लगाए गए। लेकिन वाहन में फंसकर पांच खंभे टूटकर गिर गए। मार्ग पर खंभा गिरा होने के कारण आवागमन भी बाधित है। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित है। पांच खंभे गिरने से बिजली सप्लाई शुरू होने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार की निष्क्रियता से तार के टाइट न होने से नई लाइन के खंभे टूट गए हैं। इस मामले में जेई विद्युत का कहना है कि लाइन कंप्लीट करके ठेकेदार जब पावर कॉर्पोरेशन को हैंडओवर करता है तो विभाग उसकी देखभाल करता है। संबंधित ठेकेदार द्वारा अभी हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed