फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five including women found Corona positive

महिला समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Five including women found Corona positive
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में गुरुवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें विशेश्वरगंज की महिला शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, आरटीपीसीआर जांच के 238 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का ग्राफ जिले में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ संख्या में इजाफा हो सकता है। ऐसे में लोग सतर्कता बरतें। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें विशेश्वरगंज के बड़ागांव निवासी महिला भी संक्रमित निकली है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 30 एंटीजन और 27 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 63 एंटीजन व 43 आरटीपीसीआर जांच हुई। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 80 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुई। चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 57 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुई। नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 119 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 73 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 422 एंटीजन जांच हुई। जबकि आरटीपीसीआर जांच के 238 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed