फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   five houses burnt, boy injured

घूर की चिंगारी से भड़की आग, पांच घर जले, किशोर झुलसा

Wed, 16 Mar 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Wed, 16 Mar 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
five houses burnt, boy injured
बहेलियापुरवा में आग से राख हुए आशियाने। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
फखरपुर (बहराइच)। बहेलियापुरवा गांव में बुधवार दोपहर घूर पर फेंकी गई राख की चिंगारी भड़क उठी। देखते ही देखते पांच ग्रामीणों के आशियाने राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में किशोर झुलस गया है। ग्रामीणों के आग बुझाने के बाद दमकल मौके पर पहुंचा। वहीं, सूचना के बावजूद कोई भी राजस्वकर्मी गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


फखरपुर के बहेलियापुरवा गांव निवासी विजय उर्फ सुकई के घर के पास कूड़े के ढेर पर किसी ने चूल्हे की राख फेंक दी थी। राख में दबी चिंगारी दोपहर पछुवा चलने पर भड़क उठी, जिससे विजय के मकान के छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक हवा के कारण लपटों ने गांव निवासी बच्चाराम, लल्लन प्रसाद, बृजेश और जगदीश के मकान को भी आगोश में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में गांव निवासी लवकुश (16) का हाथ झुलस गया। उसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड की सूचना पाकर थाने के उपनिरीक्षक पप्पू यादव गांव पहुंचे हैं लेकिन दमकल तब गांव पहुंचा, जब ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। पांचों परिवार के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed