फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five blocks will be occupied by half the population

पांच ब्लॉकों पर होगा आधी आबादी का कब्जा

Wed, 03 Mar 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Five blocks will be occupied by half the population
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की स्थिति साफ होने के साथ पंचायत चुनाव में आधी आबादी की हिस्सेदारी की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। जिले के पांच ब्लाकों में आधी आबादी को नेतृत्व मिलेगा, तो वहीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 21 महिलाएं सदन की शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव में आरक्षण के लिए मंगलवार देर रात तक मारामारी मची रही। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 14 पदों का आरक्षण जारी किया गया है। जिसमें पांच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिसमें कैसरगंज को अनुसूचित जाति महिला, शिवपुर को ओबीसी महिला और रिसिया, फखरपुर व तेजवापुर के पदों को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में इन पदों पर महिलाओं का काबिज होना तय हो गया है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 40, 8, 28 व 43 को एससी महिला, वार्ड नंबर 36, 11, 41, 4, 37, 20 ओबीसी महिला और वार्ड नंबर 26, 50, 29, 62, 16, 60, 23, 53, 30, 17 व 39 को भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में इन पदों पर भी महिलाएं ही काबिज होंगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पहले ही आरक्षित
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहले ही महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था। ऐसे में इन महिलाओं के बीच से ही अध्यक्ष पद के लिए भी एक महिला को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed