फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire in thatched house, household ashes

बहराइच: फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी राख

Thu, 09 Feb 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fire in thatched house, household ashes
पयागपुर(बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवदहा के मजरा बरगदही निवासी युवक के फूस के आशियाने में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से घर में बंधे दो मवेशी भी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवदहा के बरगदही निवासी जगदीश वर्मा मंगलवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान देर रात लगभग तीन बजे उनके फूस के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। एक भैंस व पड़वा भी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सूचना लेखपाल को दी। लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed