{"_id":"9d2318f38f44ac9b1805869b21fffbb3","slug":"fire-in-revenge-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फायर झोंका, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में फायर झोंका, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गुदड़ी मोेहल्ले में रात 10 बजे के आसपास घर के सामने खड़े दो युवकों पर बाइक सवार लोगों ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। इनमें एक बिजली मैकेनिक है। दोनों घायलों को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां बिजली मैकेनिक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मामला जुआ खेलने के समय हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला गुदड़ी निवासी स्वामीनाथ के मकान में रात में बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई थी। इसके कारण खत्रीपुरा निवासी बिजली मैकेनिक कलाम (22) को बिजली ठीक करने के लिए बुलाया। कलाम ने चेक करने के बाद कुछ सामान लाने की बात कही है।
विज्ञापन
इस पर स्वामीनाथ जब कलाम के साथ सामान खरीदने के लिए घर के बाहर निकला। तभी मौके पर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने फायर कर दिया। मौके पर ही स्वामीनाथ और कलाम तड़पने लगे। युवक चंपत हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े।
आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर कलाम की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। घायल स्वामीनाथ के मुताबिक दशहरे के दिन जुआ खेलने को लेकर नवागढ़ी मोहल्ले में अंशुल और दीपू से विवाद हुआ था।
इसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा, एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घायलों का बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।