फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire in house, woman burnt alive

मकान में लगी आग, महिला जिंदा जली

Mon, 23 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 23 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
fire in house, woman burnt alive
आग से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
 नानपारा कोतवाली क्षेत्र के इटहा गांव में रविवार देर रात एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मां की चीख सुनकर बेटे दौडे़, लेकिन आग की लपटों के आगे बेबस रहे। आग से मकान में सो रही महिला जिंदा जल गई। पुलिस व राजस्व कर्मियों ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के इटहा गांव निवासी उदासा (60) पत्नी हरीराम फूस के मकान में रहती थी। दूसरे हिस्से में उसके पुत्र बारी व ननकऊ रहते हैं। रविवार देर शाम उदासा खाना खाकर घर में सो गई। इसी बीच देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। जब नींद खुली, तब तक उदासा आग की लपटों से घिर चुकी थी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोस के फूस के मकान में सो रहे उसके बेटे दौड़े।
विज्ञापन


गांव के लोग भी एकत्र हो गए, लेकिन आग की तेज लपटों से घिरी उदासा को बचाया नहीं जा सका। किसी तरह मकान के बरामदे में बंधे मवेशियों को निकाला गया, लेकिन वह भी झुलस गए। आग से मकान में रखे 50 हजार के जेवरात, अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया। घटना में दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने करीब रात दो बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना सुबह तहसील को दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल रामप्रसाद शुक्ला, उपनिरीक्षक अरविंद कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग से जिंदा जली महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नुकसान का मुआयना कर लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील को भेजी है। उपजिलाधिकारी एसपी शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed