फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire in grocery store

Bahraich News: परचून की दुकान में लगी आग

Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 02 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
fire in grocery store
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा स्थित एक परचून की दुकान में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक पिता-पुत्र की लड़ाई के बाद बेटे ने ही दुकान में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


मुजीब उर रहमान कस्बे में ही परचून की दुकान करते हैं। सोमवार की रात अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। मुजीब ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणोंं के अनुसार मुजीब का उनके बेटे के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। बेटा नशे का आदी है और उसी ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाॅर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया है। थाना प्रभारी शीला यादव ने बताया कि दुकान के ऊपर से विद्युत तार गुजरा है। उसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed