{"_id":"6a4a9c61441858ee6f03e3a0","slug":"fire-breaks-out-in-three-huts-cash-and-household-belongings-gutted-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-152573-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, नकदी व गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, नकदी व गृहस्थी जली
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत मुरौवा के तिगड़ा गांव में रविवार सुबह तीन तीन परिवारों की झोपड़ियों में आग लग गई। अग्निकांड में गृहस्थी का सामान, 10 हजार रुपये की नकदी जल गई और एक भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रभावित परिवार कटान पीड़ित हैं और नदी किनारे झोपड़ियां बनाकर जीवनयापन कर रहे थे।
आग की चपेट में आने से शमशेर सिंह, दुर्गेश और भोंदू के आशियाने पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के दौरान लोग अपनी गृहस्थी बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे रहे। घटना के समय सभी लोग घरों में मौजूद थे। अचानक आग की लपटें उठती देख वे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा सके।
अग्निकांड में घरों में रखा आवश्यक सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन, 10 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। एक भैंस भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। प्रभावित परिवार सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल आसपास के ग्रामीण पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं।