{"_id":"6054de948ebc3ec39d613b42","slug":"fire-bahraich-news-lko570393760","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में 12 घर राख, दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में 12 घर राख, दो मवेशियों की मौत
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मनगौढ़िया शोभापुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 12 ग्रामीणों के मकानों को आगोश में ले लिया। पंपिंग सेट चलाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में दो मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। 10 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मौके का मुआयना किया है। रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगौढ़िया के मजरा गड़रियनपुरवा में बृहस्पतिवार देर शाम वैशराम के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों ने अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। लपटों ने पड़ोसी परिक्रमा, रामसेर, कीढ़ी, बलराम, संदीप कुमार, मुकेश, छोटू, जगदीश, भगवंती, हरखराम व शत्रुधन के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते सभी ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
पंपिंग सेट व हैंडपंप चलाकर दो घंटे में आग बुझाई गई। अग्निकांड की सूचना पाकर सपा नेता किशोरीलाल पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना तहसील में दी। डायल 112 पुलिस और लेखपाल मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। अग्निकांड में 10 लाख की संपत्ति से अधिक का नुकसान हुआ है। एक ग्रामीण के बैल और सुअर की भी आग में जलकर मौत हो गई। 12 परिवारों के 70 से अधिक लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
मनगौढ़िया ग्राम पंचायत के गड़रियनपुरवा में आग लगने की सूचना मिली। कानूनगो मोहम्मद अहमद ने गांव पहुंचकर पीड़ितों के खाता नंबर लिए। खाता नंबर मिलते ही जिला मुख्यालय भेजकर सभी के खातों में आपदा सहायता राशि भेज दी जाएगी।
- नवीन कुमार, तहसीलदार, मोतीपुर