फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire

अग्निकांड में तीन मकान व बाइक जलकर राख, दो लोग झुलसे

Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
fire
05 बीएचआर 27 - हुजूरपुर विकास खंड के कटघरी सुग्रीव सिंह गांव में आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। लोनियनपुरवा गांव में एक ग्रामीण के मकान में एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों ने दो अन्य पड़ोसियों के मकान को भी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में नकदी, बाइक, ठेलिया समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय दो ग्रामीणों का हाथ झुलस गया। सूचना तहसील को दी गई, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम कटघरी सुग्रीव सिंह के मजरा लोनियनपुरवा निवासी कैलाशनाथ के मकान में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक लपटों ने पड़ोसी हनुमान प्रसाद और रामकुमार के मकान को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय रामकुमार और कैलाश का हाथ झुलस गया। अग्निकांड में 20 रुपये नकद, बाइक, ठेलिया समेत अन्य सामान जल गया। आग लगने से लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed