{"_id":"6ac53ef4269ef3e995096627","slug":"fir-against-109-people-for-obstructing-the-ganesh-idol-immersion-procession-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158065-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा रोकने में 109 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा रोकने में 109 पर एफआईआर
विज्ञापन
फखरपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा रोकने और श्रद्धालुओं से अभद्रता व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में फखरपुर पुलिस ने नौ नामजद समेत 109 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों में एक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रशासक और ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि समेत नौ लोग शामिल हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
माधोपुर ग्राम पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर प्रभु शाह स्थान पर 14 अगस्त से गणेश पूजा महोत्सव चल रहा था। 25 सितंबर को पूजा समाप्त होने के बाद ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यात्रा निकाल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में जिला पंचायत सदस्य सरवर मौलाना, ग्राम प्रशासक हासिर खां, कलामुद्दीन अंसारी और खालिदपुर के प्रशासक प्रतिनिधि अनिल मूला कुरैशी समेत अन्य लोगों ने यात्रा रोक दी। श्रद्धालुओं से अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ उन्हें विसर्जन से रोकने का भी आरोप है।
सूचना पर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर पुलिस बल के साथ पहुंचे और यात्रा को निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर प्रतिमा का विसर्जन कराया। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी ओंकार नाथ की तहरीर पर नौ नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद साबित अली और अमीन साईं गिरफ्तार किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।