फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Finance company employee attacked with sharp weapon, case against three

Bahraich News: फाइनेंस कंपनी कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला, तीन पर केस

Wed, 07 Jun 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 07 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Finance company employee attacked with sharp weapon, case against three
बौंडी (बहराइच)। फाइनेंस कंपनी के बकाया की वसूली पर पहुंचे एक फील्ड कर्मी पर कुछ ग्रामीणों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से लहूलुहान फील्ड कर्मी बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद हमला करने वाले लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी करन कुमार(21) फ्यूजन माइक्रो में फील्ड कर्मी के रूप में तैनात हैं। मंगलवार की शाम वह बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में समूह केे दिए गए कर्ज की किस्त वसूली करने गए थे। गांव में बैठक कर सभी लोगों से मासिक किस्त जमा करा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने साथियों के साथ उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। करन ने लपूलुहान हालत में भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन सड़क पर पहुंचते ही वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी होने पर पहुंची घायल की मां कुंती देवी ने बताया कि भागते समय उनके बेटे के बैग में रखा 82, 263 रुपए और बाइक भी मौके पर छूट गई जो गायब है। प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि घायल की मां कुंती की तहरीर पर भौंरी गांव निवासी संजय, संजय की पत्नी नीतू व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed