{"_id":"697a61fe207e609a4107e9f7","slug":"filaria-infection-rate-is-highest-in-jarwal-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143543-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जरवल में फाइलेरिया संक्रमण दर सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जरवल में फाइलेरिया संक्रमण दर सबसे अधिक
Thu, 29 Jan 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के जरवल ब्लॉक में फाइलेरिया संक्रमण की दर सबसे अधिक मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे विशेष प्राथमिकता पर रखा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए विभाग यहां एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान के तहत 2.78 लाख लोगों को दवा खिलाएगा।
अभियान की सफलता के लिए बुधवार को जरवल ब्लॉक में दवा वितरण कर्मियों और सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कर्मियों को परिवार रजिस्टर भरने, घर-घर जाकर संवाद करने और दवा से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के तरीके सिखाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिससे अंगों में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।
बीसीपीएम सोनी जायसवाल के अनुसार यह अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर गांव और मोहल्ले में जाकर अपनी देखरेख में दवा खिलाएंगी। यह दवा गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी के लिए अनिवार्य है। अधीक्षक ने अपील की है कि जरवल ब्लॉक को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें।