{"_id":"68b89cdc3c6f8d856a0ab2f6","slug":"fight-in-land-dispute-disabled-and-four-others-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136145-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जमीन के विवाद में मारपीट, दिव्यांग व चार अन्य जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जमीन के विवाद में मारपीट, दिव्यांग व चार अन्य जख्मी
Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट। पंडितपुरवा गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में एक दिव्यांग समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। उनको बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गांव निवासी दिव्यांग अब्बास (60) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के नकछेद से एक जमीन खरीदी थी। इसे लेकर दूसरे पक्ष के जिमीदार और उसके साथी अक्सर अपशब्दों का इस्तेमाल करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
अब्बास और बेटों के विरोध करने पर बुधवार को जिमीदार व उसके साथियों ने अब्बास के बेटे नजीर (40), ननकुन (30) और बब्बन (25) पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने दिव्यांग अब्बास की भी पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल पांच लोगों को शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि गंभीर हालत में तीन घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष महंत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।