फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   festival on Mahashivaratri devotees worship in temples

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा

Fri, 24 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 24 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
festival on Mahashivaratri devotees worship in temples
पूजा करते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से लेकर रात तक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। किसी ने रुद्राभिषेक किया तो किसी ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। शहर, गांवों और कस्बों में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिरों पर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान शिव का पंचामृत से जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक आहुति, कथा, रुद्राभिषेक व पूजन-अर्चन का सिलसिला चला। 
विज्ञापन


शहर के अति प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजने लगे। घंटा घड़ियालों की आवाज के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। जत्थों में पहुंचे शिवभक्तों ने दूध, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि से भगवान शिव का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। यहां पर सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर नजर रखी गई। घंटाघर चौक से मंदिर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भीड़ के चलते तिल रखने भर की जगह नहीं थी। यही स्थिति मटेरा स्थित पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर की रही। यहां स्थापित शिवलिंग की आराधना के लिए शिवभक्त व कांवरिए जत्थों में पहुंचते रहे। श्रद्धा के साथ शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देकर भगवान शिव की आराधना की। यहां नेपाल से पहुंचे शिव भक्तों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर में बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जरवलरोड के मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर एवं तारकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु जत्थों में पहुंचे। कैसरगंज, रिसिया, महसी, मिहींपुरवा, सुजौली के कारीकोट माता मंदिर, महसी के बौंडी में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने परंपरागत तरीके से शिव पार्वती विवाह की कथा भी सुनी। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर गुलाम अलीपुरा स्थित रामघाट मंदिर से भगवान शिव विवाहोत्सव समिति की ओर से शिव बारात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शिव बारात छावनी बाजार, पीपल तिराहा, गुदड़ी, काजीपुरा समेत अन्य प्रमुख मार्गों से होकर गुलाम अलीपुरा में श्रीकाली कांदू मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन किया गया। इस अवसर पर समिति की संरक्षक अनुपमा जायसवाल, श्याम करन टेकड़ीवाल, आभा गोयल, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, जरवलरोड में अति प्राचीन तारकेश्वर मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में शामिल लोग भगवान शिव के भजनों पर थिरक रहे थे। वहीं, नानपारा नगर क्षेत्र में भी शिव बारात निकाली गई।


उधर, महाशिरात्रि के मौके पर कांवर यात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। मरीमाता मंदिर के निकट सरयू तट से जल लेकर यह कांवर यात्रा भजन कीर्तन करते हुए मुख्य मार्गों से होकर सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर में सभी कांवरों ने जलाभिषेक किया। कांवर यात्रा में बृजेश गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, मनीष रस्तोगी, रवीगुप्ता, अंकित, हिमांशु आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed