{"_id":"6747697bcf16b8da25026914","slug":"fertilizer-was-being-sold-without-license-shop-sealed-case-filed-bahraich-news-c-98-1-slko1011-123185-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिना लाइसेंस बेची जा रही थी खाद, दुकान सील, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिना लाइसेंस बेची जा रही थी खाद, दुकान सील, मुकदमा दर्ज
Thu, 28 Nov 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रबी सीजन की बोआई को लेकर बढ़ी उर्रवक की मांग को देखते हुए फखरपुर में उर्वरक की फर्जी दुकान का संचालन किया जा रहा था। इसे छापेमारी कर कृषि अधिकारी ने सील कर दिया। यही नहीं विक्रेता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव टीम के साथ उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान फखरपुर में संचालित जयकरन की दुकान पर जांच की गई तो दुकान का उर्वरक लाइसेंस नहीं मिला। वहीं गोदाम में भारी मात्रा में खाद रखी मिली। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तत्काल खाद की दुकान को सील कर दिया गया। साथ ही डीएम के निर्देश पर जयकरन के खिलाफ फखरपुर थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस खाद बिक्री करना अपराध है। सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है, साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से भी अपील की गई है, कि अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री करता है तो तत्काल इसकी शिकायत 7839882245 नंबर पर करें।