{"_id":"6afb5635008e350f8c0ddcc2","slug":"female-leopard-that-preyed-on-a-calf-captured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160244-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बछड़े का शिकार करने वाली मादा तेंदुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बछड़े का शिकार करने वाली मादा तेंदुआ कैद
Tue, 17 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नवादा कस्बाती में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। -संवाद
नानपारा/शिवपुर/चरदा। नवादा पूरे कस्बाती गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे वन विभाग के पिंजरे में सात वर्ष की मादा तेंदुआ कैद हो गई। रविवार रात उसने गांव निवासी मनोहर के बछड़े का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग ने बबई नदी के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू की थी। रात में पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने पहुंची तेंदुआ उसमें फंस गई।
गांव निवासी जगदंबा और रामसुमिरन ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से आबादी के आसपास दिखाई दे रही थी। खेतों में जाने पर भी ग्रामीणों को कई बार नजर आई। इससे लोग डर के साये में दिनचर्या पूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर नानपारा रेंज की टीम क्षेत्र में गश्त करने के साथ जागरूकता अभियान चला रही थी।
तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोड़े जा रहे थे। बछड़े का शिकार करने के बाद वनकर्मियों ने उसके पगचिह्नों के आधार पर अधिक आवाजाही वाले इलाके में पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तेंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे रेंज कार्यालय ले गई। पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब सात वर्ष है और वह स्वस्थ है।
उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। हालांकि, शाम पांच बजे उसे अब्दुल्लागंज रेंज के कंपार्टमेंट नंबर दो के जंगल में छोड़ दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा के निर्देशन में टीम ने उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया।
-- -- -- -- -
पखवाड़े भर से बढ़ गया था मूवमेंट
नवादा पूरे कस्बाती गांव के ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से इलाके में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई थी। लोग दहशत में थे और खेत-खलिहान जाने से भी डर रहे थे। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।