फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Father and daughter saw tiger in the forest

पिता-पुत्री ने जंगल मे देखा बाघ

Thu, 06 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 06 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter saw tiger in the forest
जंगल में बैठा बाघ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी एक परिवार चार दिन पूर्व कतर्नियाघाट सेंक्चुरी भ्रमण पर आया था। यहां पर प्रवास के दौरान परिवार ने सुबह-शाम जंगल का भ्रमण किया। बुधवार को सुबह कतर्नियाघाट तटबंध पर गेरुआ नदी के किनारे एक बाघ बैठा दिखा। सामने बाघ को देखकर परिवार पहले तो सहम गया। फिर 20 मिनट तक गाड़ी खड़ी कर उसके निकलने का इंतजार किया। इस दौरान बाघ ने दहाड़ लगाई। इसके बाद जंगलों में चला गया। जिससे परिवार काफी रोमांचित रहा। इस परिवार ने तीसरी बार कतर्निया सेंक्चुरी में बाघ देखा।
विज्ञापन


लखनऊ के नेहरू इंक्लेव गोमतीनगर निवासी आरके सिंह रिलायंस कंपनी के रिटायर्ड जीएम हैं। उन्हें वन और वन्यजीवों से काफी लगाव है। उनकी पुत्री रिद्धिमा सिंह और जयश्री भी पिता की तरह प्रकृति से काफी लगाव रखती है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को आरके सिंह परिवार के साथ कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के भ्रमण पर निकले थे। आरके सिंह बताते हैं कि बुधवार को सुबह 6:40 बजे वह कार में परिवार के साथ कतर्नियाघाट रेंज के गेरुआ नदी से सटे तटबंध पर भ्रमण के लिए निकले। तभी 500 मीटर चलने पर झाड़ियों के सामने बेटी रिद्धिमा ने बाघ बैठा देख इशारा किया। सभी ने गाड़ी बंद कर बाघ के निकलने का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट बाद बाघ ने दहाड़ लगाई और तटबंध से नीचे उतरकर गेरुआ नदी की झाड़ियों में चला गया। इस दौरान परिवार के लोगों ने फोटोग्राफी की गई। उधर, आरके सिंह ने बताया कि वह पहली बार 21 दिसंबर 2015 को परिवार के साथ आए थे। सुबह छह बजे भ्रमण के दौरान इसी तटबंध पर एक मादा व तीन शावक के साथ ही नर बाघ दिखाई पड़ा था। इसकी फोटोग्राफी रिद्धिमा सिंह ने की थी।


इसके बाद 19 दिसंबर 2016 को पुन: परिवार भ्रमण पर कतर्निया पहुंचा तो सेंट्रल स्टेट फार्म के निकट बाघ दिखा। उन्होंने कहा कि कतर्नियाघाट फ्र्रेंड्स क्लब का सदस्य बनकर वन और वन्यजीव संरक्षण का काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed