{"_id":"a56ca674431d869a66e0ce2e36183323","slug":"father-and-daughter-s-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता बेटी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता बेटी समेत तीन की मौत
अमरउजाला ब्यूरो/ श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच छावनी निवासी एक परिवार रविवार को देवीपाटन दर्शन करने जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के सामने कार ने एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को फिर से टक्कर मार दिया।
इसमें मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार पिता पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। साइकिल चालक सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के समय मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। कार चालक ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।
बहराइच छावनी बाजार निवासी मुकेश कुमार (42) पत्नी कलावती (40), पुत्री रुची (17), प्रीती (20) सहित अपने मित्र एनपी राव (45) व उनकी पत्नी अंशुबाला (40) के साथ कार से देवीपाटन दर्शन के लिए जा रहे थे। कार एनपी राव चला रहे थे।
विज्ञापन
वह इकौना बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि उसकी कार ने खांवा पोखर निवासी राम कुमार को ठोकर मार दिया। रामकुमार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद एनपी राव कार से नियंत्रण खो बैठे और झंझार बिदुहनी से इकौना की ओर मोटर साइकिल से आ रहे मोहम्द हनीफ मौलवी व पदुम नाथ तिवारी को ठोकर मार दिया। इसमें बाइक चालक मोहम्मद हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
अनियंत्रित कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल मुकेश कुमार, साइकिल सवार राम कुमार, रुची, प्रीती, कलावती, अंशूबाला व पदुम नारायण तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मुकेश कुमार की मौत हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल प्रति को बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद एनपी राव फरार है।