{"_id":"69ac6c6662e820d74b0db2de","slug":"farmers-will-learn-the-tricks-of-sugarcane-sowing-the-mill-distributed-seeds-bahraich-news-c-13-1-lko1125-1634587-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गन्ना बोआई के गुर सीखेंगे किसान, मिल ने बांटे बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गन्ना बोआई के गुर सीखेंगे किसान, मिल ने बांटे बीज
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम लौकाही में शनिवार को बसंतकालीन गन्ना बोआई के अंतर्गत एक प्रदर्शन प्लॉट तैयार कर किसानों को उन्नत खेती की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों और सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को गन्ने के साथ सहफसल उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर चीनी मिल की ओर से किसानों को मूंग के बीज के पैकेट भी वितरित किए गए। चीनी मिल के महाप्रबंधक बीरम सिंह राठौर ने किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना कोल्हू या क्रेशर पर बेचने के बजाय सीधे चीनी मिल को आपूर्ति करें। इससे न केवल उन्हें सही मूल्य मिलेगा, बल्कि उनका बेसिक कोटा भी मजबूत होगा। किसानों को सलाह दी गई कि वे पुरानी पद्धतियों को छोड़ आधुनिक तकनीकों को अपनाएं ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मनोज कुमार उपाध्याय, बुद्धि सागर तिवारी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, गुरुप्रीत सिंह व अवधेश मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।