Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers should adopt new farming techniques: Shahi

खेती की नई तकनीक अपनाएं किसान : शाही

Fri, 19 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt new farming techniques: Shahi
बहराइच। चित्तौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत सूरजापुर माफी में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी एवं किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। उन्होंने किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने, फसल विविधीकरण और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, प्रगतिशील किसान जय सिंह भी मौजूद रहे, जिन्हें पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित कई कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, खाद, सिंचाई और फसल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। किसान पाठशाला में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed