{"_id":"577002414f1c1b2e5879a87f","slug":"farmers-happy-with-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसान खुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसान खुश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
धान की रोपाई में जुटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में मानसून के बादल मेहरबान हैं। शनिवार रात जिले में झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसान खुश हैं। उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी। वहीं नेपाल में पहाड़ों पर बारिश से नालों सहित राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। इस दौरान बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत भी हो गई।
शनिवार रात जिले में झमाझम बरसात से राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इस कारण गिलौला के ग्राम रमनगरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का रसोई कक्ष व उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रसाधन कक्ष को राप्ती की लहरें काट रही हैं।
शनिवार रात भिनगा क्षेत्र के खैरी कला गांव में बिजली की चपेट में आने से लालबहादुर की एक गाय व एक भैंस की मौत हो गई। बरसात की आस देख रहे किसानों की शनिवार रात मुराद पूरी हुई। देर रात शुरू हुई झमाझम बरसात भोर तक जारी रही।
विज्ञापन
इससे खेतों को अपेक्षित पानी मिला। इस कारण जहां सिरसिया क्षेत्र के किसानों ने धान की नर्सरी डालने का काम प्रारंभ कर दिया है। किसानों का कहना है कि अच्छी बरसात होने के कारण मेंथा, मक्का, उर्द, भिंडी, लौकी तरोई आदि फसलों को भी फायदा मिला है।